फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   At the Rampur College ground (Patbungla) during the annual sports competition

Rampur Bushahar News: पहले मैदान में प्रतिभा की उड़ान, फिर रक्तदान

Sun, 13 Sep 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
At the Rampur College ground (Patbungla) during the annual sports competition
रामपुर के पाटबंगला मैदान में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करते सीएफ सीबी ताशीलदार।
खेलों में भाग लेने के बाद वन विभाग के खिलाड़ियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में रामपुर में 51 यूनिट रक्त जुटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रामपुर कॉलेज मैदान पाटबंगला में खेलों के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल भी देखने को मिली। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वन विभाग के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद रक्तदान शिविर में रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने वन विभाग रामपुर के सहयोग से रविवार को 63वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पहल ने संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और खेल भावना के साथ समाजसेवा की भावना भी जरूरी है। शिविर में सीएफ वन मंडल रामपुर सीबी ताशीलदार और डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले वन विभाग के खिलाड़ियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और इस पुनीत कार्य की सराहना की। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने के लिए वन विभाग रामपुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. मानसी और उनकी पूरी टीम का भी शिविर को सफल बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी आगे भी सामाजिक संस्थाओं और विभागों के सहयोग से इसी तरह रक्तदान शिविर आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed