फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ascc win cricket turnament

एएससीसी शिमला हरिपुरधार को हराकर जीता खिताब

Wed, 16 Feb 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ascc win cricket turnament
नेरवा में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी के साथ - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा(रोहडू़) फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब नेरवा आयोजित 22वीं फ्रेंड्स चैलेंजर कप ट्रॉफी पर एएससीसी शिमला ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में एएससीसी शिमला ने हरिपुरधार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों सहित जिला सिरमौर, सोलन, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की 86 टीमों ने हिस्सा लिया। बीस दिनों तक चली इस प्रतियोगिता कई रोचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एएससीसी शिमला की टीम ने हरिपुरधार की टीम को हराकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, वीनू दीवान, डीए स्पोर्ट्स शिमला ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गत वर्ष की चैंपियन पीसी हरिपुरधार ने एशिया इलेवन को धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एएससीसी शिमला ने महादेव इलेवन चंदलोग को पटकनी दी।
विज्ञापन

एएससीसी शिमला के खिलाड़ी अक्षय को फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। वीनू जिंटा मैन ऑफ दी सीरीज, प्रदीप हार्डी को बेस्ट ऑल राउंडर, रोनी भिख्टा को उभरता खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। विनय को बेस्ट कैच, पार्थिव बेस्ट फील्डर, नीरज बेस्ट बॉलर, मोनू बेस्ट बैट्समैन एवं नीरज बेस्ट कीपर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बलवीर वर्मा ने आयोजकों की तरफ से विजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को इकसठ हजार रुपये और ट्रॉफी देकर नवाजा। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ दी सीरीज खिलाड़ी को इक्कीस हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सतीश जस्टा और महा सचिव जयलाल जलपाइक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed