फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Approval received to start Kendriya Vidyalaya in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय को शुरू करने की मिली स्वीकृत

Mon, 30 Mar 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
. प्रारंभिक चरण में विद्यालय को बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक शुरू किया जाएगा
विज्ञापन

. लोगों ने शिक्षा मंत्री का जताया अभार


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026–27 से प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। प्रारंभिक चरण में विद्यालय को बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक शुरू किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता और संसाधनों के अनुसार विद्यालय का विस्तार किया जाएगा। इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को दिया जा रहा है, जिनके निरंतर प्रयासों, दूरदर्शी सोच और सक्रिय पहल से यह संभव हो पाया है। लंबे समय से क्षेत्र में एक केंद्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान की मांग की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप मिल गया है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से अब क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिलेगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों को दूर भेजने की चिंता से राहत मिलेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह संस्थान आने वाले समय में हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा और पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article