फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Approval granted for Nevati-Shriranai lift drinking water scheme

Rampur Bushahar News: नेवटी-श्रीरंई उठाऊ पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

Wed, 08 Jul 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for Nevati-Shriranai lift drinking water scheme
पुजारली पंचायत के दौरे के दौरान ग्रामीणों के साथ अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा। संवाद 
जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने किया पुजारली का दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। पुजारली पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने बताया कि 5.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नेवटी-श्रीरंई (नावधार) उठाऊ पेयजल योजना को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। पुजारली पंचायत की पहली ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पानी की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ग्राम पंचायत पुजारली की प्रधान योजना दफराईक ने जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा से पेयजल समस्या से अवगत करवाते हुए पंचायत का दौरा करने का आग्रह किया। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने पुजारली पंचायत के खराचली, दोछी, किरी और चिलाना आदि गांवों का दौरा किया। अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने बताया कि नेवटी-श्रीरंई (नावधार) उठाऊ पेयजल योजना के अतिरिक्त चिअड-किहरी पेयजल योजना और शटनाली पेयजल आपूर्ति योजना पर भी कार्य चल रहा है। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से पुजारली पंचायत के अधिकतर गांवों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इन प्रयासों से क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed