फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Appointment letter issued to forest friends in forest range Kotgarh

Rampur Bushahar News: वन परिक्षेत्र कोटगढ़ में वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी

Sun, 16 Mar 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
16 से 30 अप्रैल तक वन परिक्षेत्र कार्यालय कोटगढ़ में अपनी उपस्थिति करनी होगी सुनिश्चित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन परिक्षेत्र कोटगढ़ के अंतर्गत 10 बीटों के लिए चयनित वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं सदस्य सचिव वन परिक्षेत्र कोटगढ़ अजय खौश ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र बीट गार्ड के जरिये प्राप्त कर सकते हैं। सभी चयनित वन मित्रों को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक वन परिक्षेत्र कार्यालय कोटगढ़ में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में सेवा शर्तों के अनुरूप ज्वाॅइनिंग देने में असमर्थ रहता है, तो प्रतीक्षा सूची के अगले अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। चयनित वन मित्रों में सौरभ, अभिषेक मेहता, एरिका शिरकोट, बिनती, साक्षी, सूरज राजटा, पुनीत राजटा, प्रिया शर्मा, रोहित और निखिल कालटा का चयन हुआ है।
इन बीटों पर नियुक्त होंगे वन मित्र
भरेडी, सरोगा, सैंज, नौला, नारकंडा, माधवानी, हाटू, शिलारु, बिजलीधर, शरमाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed