फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apples are being packed in six layers in the mandis

Rampur Bushahar News: मंडियों में छह तह में करवाई जा रही सेब की पैकिंग

Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Apples are being packed in six layers in the mandis
युनिवर्सल कार्टन में मंडियों में पहुंच रहा छह तह में भरा सेब
बागवानों ने कहा-सरकारी आदेशों की हो रही अवहेलना, झेलना पड़ रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
सेब मंडियों में बागवानों से यूनिवर्सल कार्टून में पांच तह की जगह छह तह सेब भरने का दबाव बनाया जा रहा है। बागवान संदीप, सुरेंद्र शर्मा, निरंजन ठाकुर और अशोक कुमार का कहना है कि छोटे आकार के सेब के लिए उनसे छह तह में पैकिंग करवाई जा रही है, जिससे उनकी फसल के दाम पर सीधा असर पड़ रहा है। बागवानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे खुलेआम सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है। साथ ही बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बागवानों ने कहा कि मंडियों में इस तरह की दबाव नीति से बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और बाजार में सेब की गुणवत्ता को लेकर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।बागवानों ने मांग की है कि सरकार और प्रशासन तुरंत स्थिति का संज्ञान लेकर मंडियों में निरीक्षण करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं ताकि सेब सीजन के दौरान उनका शोषण न हो और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। इस मामले में एपीएमसी सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि सरकार ने यूनिवर्सल कार्टून में सिर्फ पांच तहे भरने के आदेश जारी किए हैं। संभव है कि कुछ बागवान स्वयं छह तह भरकर ला रहे हों, क्योंकि एपीएमसी को अब तक इस तरह की कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस संबंध में शिकायत मिलती है, तो विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article