फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sizen started in bhwa vally kinnaur

भावावैली में सेब सीजन में पकड़ी रफतार, चोखे दाम मिलने से बागवान गदगद

Sun, 03 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
apple sizen started in bhwa vally kinnaur
भावावैली में सेब पेंकिंग करते बागवान - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं सेब के चोखे दाम मिलने से क्षेत्र के बागवान गदगद हैं। भावावैली के कटगांव, यांगपा, कासरीम, शांगो और काफनू के बागबान बगीचों से सेब तुड़ान कर मंडियों में पहुंचाने के लिए व्यस्त हो गए हैं। बागवानों को सेब तुड़ान कर फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए ग्रेडिंग मशीन वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

बागबान अपने बाग से सेब तुड़ान कर ग्रेडिंग मशीन में छंटनी कर देश की विभिन्न मंडियों में भेज रहे हैं। दूसरा ग्रेडिंग मशीन में बागवानों सेब पेटी और क्रेट में पैकिंग करने के लिए समय की बचत भी हो रही है। भावावैली के कटगांव में सेब ग्रेडिंग और पैकिंग कार्य करने वाले रियाज ने बताया कि वे हर साल यूपी के सहारनपुर से सेब पैकिंग और ग्रेडिंग का कार्य करने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जबसे ग्रेडिंग मशीन का दौर शुरू हुआ तबसे सेब छंटनी करने में काफी कम समय लगता है। बगीचे से सेब तुड़ान कर सीधे ग्रेडिंग मशीन में डालकर अपने आप अलग-अलग ग्रेड का सेब छंटनी होकर बाहर निकलता है। इससे समय की बचत भी होती है। सेब बागबान सुख सागर नेगी और शक्ति सिंह नेगी कहा कि भावावैली में सेब सीजन जोरों पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed