फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple season to be monitored from the control room in Rohru

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में कंट्रोल रूम से होगी सेब सीजन की निगरानी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Apple season to be monitored from the control room in Rohru
सेब सीजन को लेकर एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में आयोजित बैठक में उप​स्थित हित धारक। संवाद
महेंदली फल मंडी और एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में बनेंगे कंट्रोल रूम
विज्ञापन

बागवानों को बेहतर सुविधाएं देने, परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर लिए कई फैसले

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब सीजन को सुचारु रूप से चलाने के लिए रोहड़ू प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेब सीजन के दौरान बागवानों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। ये कंट्रोल रूम महेंदली फल मंडी और एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में बनेंगे। इन कंट्रोल रूम से परिवहन, मंडी व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाओं की निगरानी की जाएगी। एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में बुधवार को बैठक हुई। इसमें बागवानों को बेहतर सुविधाएं देने और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई फैसले लिए। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पिकअप यूनियन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, एचपीएमसी और एपीएमसी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान संपर्क सड़कों के रखरखाव को प्राथमिकता दी जाए। इससे बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मालभाड़ा सरकारी दरों के अनुसार ही लिया जाए। एचपीएमसी अधिकारियों को सभी सेब संग्रहण केंद्र समय पर शुरू करने और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में यातायात, फल परिवहन, मंडियों के संचालन और बागवानों को सुविधाएं देने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सेब सीजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आगामी दिनों में भी बैठकों का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article