फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple season starts in Khegsu fruit and vegetable market

Rampur Bushahar News: खेगसू फल एवं सब्जी मंडी में सेब सीजन शुरू

Sun, 29 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली, सफाई की समस्याओं पर अभी नहीं हो पाया काम
विज्ञापन

दिन में आने जाने वालों की संख्या सैकड़ों, उचित व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। खेगसू फल एवं सब्जी मंडी में सेब सीजन शुरू हो गया है। मंडी में सेब का कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अभी सेब की कुछ वैरायटी ही मंडी में आ रही है। इसमें रेड जून सेब प्रमुख है। नाशपाती की हर तरह की किस्में आ रही हैं। इसके दाम भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। नाशपाती की दो हजार की पेटी मिल रही है, वहीं रेड जून सेब की पेटी सात सौ रुपये में बिक रही है। अब दिन और शाम को मंडी में अधिक भीड़ रहने लगी है, लेकिन सफाई व्यवस्था अभी ठीक नहीं है। इसके अलावा बिजली की समस्या भी है। सतलुज नदी के साथ लगती जगहों में से एक खेगसू ऐसी जगह पर है, जहां गर्मी बहुत अधिक होती है, इसलिए बिजली का होना बेहद आवश्यक है। व्यापारियों की बात करें, तो एसी में रह सकते हैं, लेकिन स्थानीय या बाहरी राज्यों से आए लद्दानियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खेगसू फल एवं सब्जी मंडी के प्रधान कर्म चंद ठाकुर ने कहा कि सफाई की बात की जाए, तो हमारा सफाई का टेंडर तीन महीने का है, जो एक जुलाई से शुरू होगी। फिर भी सफाई नहीं होती है, तो इस विषय पर बात होगी। बिजली की समस्या को लेकर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बात की है। उनका कहना है की बिजली की लाइन को जोड़ा जा रहा है और बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उसके अलावा पानी की अभी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article