{"_id":"60f1b9108ebc3ebf5a00b698","slug":"apple-season-on-head-ratanpur-surgshaft-road-turns-into-potholes-dangerous-journey-on-the-route-of-about-6-km-if-the-road-condition-does-not-improve-in-10-days-then-the-performance-rampur-hp-news-sml3771407141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन सिर पर, रतनपुर-सर्जशाफ्ट सड़क गड्ढों में तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन सिर पर, रतनपुर-सर्जशाफ्ट सड़क गड्ढों में तबदील
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की झाकड़ी, गोपालपुर और सनारसा पंचायत की हजारों पेटियां सेब कैसे मंडी पहुंचेगी। यह सवाल बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा रहा है। सेब सीजन सिर पर है और रत्नपुर-सर्जशाफ्ट सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। वर्षों से करीब 6 किलोमीटर मार्ग पर ग्रामीणों की आवाजाही खतरे से भरी है, वहीं अब सेब सीजन में करीब 20 हजार पेटियों से लदे वाहन मार्ग पर कैसे आवाजाही कर पाएंगे। इसको लेकर बागवानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मार्ग पर वाहनों को नुकसान होने का भी अंदेशा बना हुआ है।
महारूद्रा युवक मंडल शाह के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान की अध्यक्षता में झाकड़ी परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि रतनपुर-सर्जशाफ्ट सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानियां मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परियोजना प्रमुख को इस समस्या बारे कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। 10 दिन बाद क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है और बड़े वाहनों का मार्ग पर चलना मुश्किल है। इलाके से करीब 20 हजार पेटियों का उत्पादन होता है। यह मार्ग एसजेवीएन के अधीन है, लेकिन परियोजना ने आज तक इस मार्ग की सुध नहीं ली। सड़क पर पानी निकासी और पैरापिट कार्य भी कछुआ गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने परियोजना प्रमुख से 10 दिन के भीतर सड़क सुधारने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि सड़क नहीं सुधरी तो तीन पंचायतों के बागवान परियोजना प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष लोकराज खौश, सचिव सुशील खौश, बागवान विनोद, ओमी, गोलू, रोहित भंडारी, रविंद्र, राकेश, जतिन मेहता, मुकेश, जितेंद्र और संदीप खौश सहित अन्य मौजूद रहे।