फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple season ends in Kinnaur, this year 48.31 lakh boxes reached the markets across the country.

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सेब सीजन समाप्त, इस साल देशभर की मंडियों में पहुंची 48.31 लाख पेटियां

Mon, 02 Dec 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन बंद होने के बाद बागवानी विभाग ने चौरा सेब बैरियर को किया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में सेब सीजन अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस साल किन्नौर जिले से सेब की 48 लाख 31 हजार पेटियां देशभर की 11 विभिन्न सेब मंडियों में पहुंची हैं। इसमें सबसे अधिक दिल्ली के सेब मंडी में 15,76994 पेटियां पहुंचीं और सबसे कम रतनपुर सेब मंडी में 30,161 पेटियां पहुंचीं। सेब सीजन बंद होने के बाद अब बागवानी विभाग ने सोमवार से चौरा सेब बैरियर को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि किन्नौर जिले में साल 1970 के बाद इस साल 2024 को सेब का अधिक उत्पादन हुआ है। इस साल बागबानी विभाग किन्नौर ने 34 लाख सेब पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया था, लेकिन 48 लाख 31 हजार पेटियां देशभर की मंडियों में पहुंचीं हैं। इस बार पूह ब्लॉक से सबसे अधिक सेब की 18.24 लाख पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी गईं हैं।


किन्नौर में इस साल सेब की 48 लाख 31 हजार पेटियों का उत्पादन हुआ है। बागवानी विभाग ने सेब सीजन समाप्त होने पर चौरा बागवानी बैरियर को बंद कर दिया है। यूनिवर्सल कार्टन से भी बागवानों को बहुत लाभ मिला है। इस बार 20 नई किस्मों का सेब का पौधा वितरित किया जाएगा। - डॉ. भूपेंद्र नेगी, उप निदेशक, उद्यान विभाग किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article