फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ रोहड़ू में धरना प्रदर्शन करेंगे किसान

Fri, 26 Jul 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। सब्जी मंडी रोहड़ू में आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ किसान सभा ने मोर्चा खोल दिया है। तीन अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मांग पत्र प्रशासन को भी सौंपा जाएगा। किसान सभा के क्षेत्रीय सचिव सुखदेव चौहान, सभा की रोहड़ू इकाई के प्रधान बिहारी लाल चौहान, उपाध्यक्ष रामेश्वर चौहान, संयुक्त सचिव राजु नेगी, सुरेश नेगी, प्रीतम सिंह, बिशन लाल, प्रेम चंद, पप्पु, कुलदीप तेगटा ने बताया कि रोहड़ू मंडी में आढ़ती मनमानी पर उतर आ रहे हैं। इन पर नकेल कसने वाला कोई नहीं है। एपीएमसी एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। छोटे सेब के दामों में प्रति पेटी 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। जबकि आढ़तियों को मालूम है कि इस बार बागीचों में 80 प्रतिशत छोटे आकार का सेब है। एपीएमसी एक्ट में आढ़ती लेबर चार्ज के रुप में पांच रुपये प्रति पेटी तक ही बागवान से वसूल सकते हैं, लेकिन आढ़ती बीस रुपये प्रति पेटी वसूल रहे हैं। एपीएमसी के अधिकारी औपचारिकता पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन हो कुछ नहीं रहा है। बागवानों को समय पर पेमेंट नहीं दी जा रही है। अभी भी बागवानों को सेब बेचने के पंद्रह दिन बाद के चैक दिए जा रहे हैं। जबकि नियमानुसार सेब बेचने के तुरंत बाद पेमेंट का भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर सब्जी मंडी में बागवानों से इसी तरह लूट जारी रही तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। बागवानों से लूट मंजूर नहीं की जाएगी। किसान सभा तीन अगस्त को बागवानों के हितों में धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed