फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

तौलिए और रूमाल के नीचे लगाई जा रही है सेब की बोली

Wed, 24 Jul 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। छुपी बोली वर्जित करने के बाद भी आढ़ती अपने मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र की खेगसू फल मंडी में बागवानों से सरेआम ठगी का खेल चल रहा है। पहले ही मौसम की मार बागवानों पर पड़ी है। मंडी में रुमाल और तौलिये के नीचे छुपी बोली लगाने का दौर शुरू हो गया है। इससे बागवानों को सेब के मनमाफिक दाम नहीं मिल रहे हैं। बागवानों को पता ही नहीं चल रहा कि कौन कितनी बोली लगा रहा है। आढ़ती और खरीदार तौलिये और रुमाल के नीचे हाथ रखकर बोली लगा रहे हैं। यह बोली कोड वर्ड में लगती है। बागवानों से लूट न हो, इसके लिए इस तरह की बोली पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का दावा सरकार ने किया है लेकिन खेगसू सब्जी मंडी में इन दावों की आढ़तियों ने हवा निकाल दी है। हर साल इस तरह का खेल बागवानों के साथ खेला जा रहा है। बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे बागवानों को चूना लग रहा है। मेहनत के अनुसार सेब का दाम न मिलने से बागवानों में रोष है।
विज्ञापन

खेगसू सब्जी मंडी में इस तरह की बोली लगाकर बागवानों से सरेआम ठगी की जा रही है। सेब आढ़ती और खरीदार तौलिए के नीचे हाथ रखकर कोडवर्ड में सेब की दरें तय कर रहे हैं। सामने खड़े बागवानों को पता ही नहीं चल पाता है कि तौलिये और रुमाल के नीचे क्या सौदा तक किया गया है। बागवानों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ ठगी की जा रही है। इस तरह की बोली पर प्रतिबंध लगना चाहिए, ताकि बागवानों को सेब के सही दाम मिल सके।
विज्ञापन

---
सेब बेचने खेगसू पहुंचे बागवान शमशेर सिंह, चुनी लाल और अन्य बागवानों ने कहा कि तौलिये के नीचे हाथ रखकर बागवानों के सेब का दाम तय किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। उन्होंने प्रशासन और एपीएमसी से मांग की है कि इस तरह की बोली पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एपीएमसी कुल्लू, लाहौल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा हो रहा है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बागवानों के साथ ठगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed