{"_id":"5d2f4ba78ebc3e6ca621c735","slug":"apple-sale-rampur-hp-news-sml300756676","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में 700 से 1400 रुपए प्रति पेटी तक बिक रहा टाईडमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में 700 से 1400 रुपए प्रति पेटी तक बिक रहा टाईडमैन
विज्ञापन
रोहड़ू सब्जी में सेब की बोली लगाते आढ़ती व साथ में बागवान
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। सब्जी मंडी रोहड़ू में सेब की आमद शुरू हो गई है। मंडी में अर्ली वैरायटी का सेब पहुंच रहा है। शुरूआती दौर में बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिससे बागवानों को अच्छे सेब सीजन की उम्मीद बंधी है। रोहड़ू सब्जी मंडी में सेब की रोजाना एक हजार से बारह सौ पेटियां पहुंच रही हैं।
इस वर्ष मंडी में अर्ली वैरायटी के सेबों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। टाइडमैन सेब मंडी में पांच सौ से 1300 सौ रुपये प्रति पेटी रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। सीजन के शुरूआती दौर में मंडी में खरीददार भी काफी कम है। आगामी दिनों में खरीददार बढ़ने से सेब के दामों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं नाशपाती की आमद भी मंडी में बनी हुई है। नाशपाती भी 700 रुपये से 1300 रुपये प्रति पेटी तक बिक रही है। स्पर और रायल सेब की आमद अभी मंडी में शुरू नहीं हुई है।
रोहड़ू मंडी के आढ़ती अरविंद तेगटा, संदीप काल्टा और यशवंत नागटा के अनुसार अभी मंडी में सेब के आमद काफी कम है। मंडी में खरीददार भी अभी काफी कम हैं। आगामी दिनों में सेब की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
रोहड़ू मंडी में मार्केटिंग कमेटी अधिकारी मंजू बाला ने बताया कि रोहड़ू मंडी में सेब की आमद अभी काफी कम है। अर्ली वैरायटी का सेब मंडी में आ रहा है। रोजाना एक हजार से 1200 पेटियां पहुंच रही हैं। अच्छे गुणवत्ता वाले सेब के दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं। मंडी में अभी सेब के खरीददार भी कम हैं। स्पर और रायल सेब अभी शुरू नहीं हुआ है। आगामी दिनों में मंडी में सेब की आमद बढ़ेगी।