फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple news roharu

Rampur Bushahar News: ड्रॉप सेब की खरीद छह लाख से घटकर 44 हजार बोरियों तक सिमटी

Fri, 30 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बगवानों को अभी भी पिछले साल के भुगतान का इंतजार
विज्ञापन

एक हजार बागवानों के दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। सेब की कम पैदावार के चलते इस वर्ष चिड़गांव और रोहड़ू क्षेत्र में ड्रॉप सेब की खरीद में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जहां करीब छह लाख बोरियों की खरीद हुई थी, वहीं इस बार यह आंकड़ा घटकर करीब 44 हजार बोरियों तक सिमट गया है। सेब सीजन समाप्त होने के बाद अब खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकांश खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं, जबकि क्वार और पुजारली केंद्रों में अभी भी बागवान ड्रॉप सेब लेकर पहुंच रहे हैं।
दूसरी ओर पिछले वर्ष खरीदे गए ड्रॉप सेब का भुगतान अब तक पूरी तरह नहीं हुआ है। करीब एक हजार बागवानों के दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे गए हैं, जबकि 225 बागवानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष बागवानों को राशि जारी करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

एचपीएमसी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही शेष बागवानों को राशि जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बागवानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आईडी बनाई जा रही हैं। इसके माध्यम से बागवान घर बैठे खरीदी गई बोरियों की संख्या और भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष खरीदे गए ड्रॉप सेब का भुगतान सीधे बागवानों के पंजीकृत बैंक खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान सुनील और बॉबी सूर्यान ने कहा कि पिछले वर्ष की उपज का भुगतान लंबित रहने से बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बागवानों को अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed