फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple freight decided from aani

आनी में मंडियो के लिए सेब ढुलाई की दरें तय

Sat, 02 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
apple freight decided from aani
आनी में सेब सीजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी और बागवान। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। उपमंडल आनी से दिल्ली के लिए बागवान को प्रति पेटी 114 रुपये किराया चुकाना होगा। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ का 99 और सोलन का 92 रुपये मालभाड़ा तय किया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन के साथ बागवानों और ऑपरेटरों की बैठक में मालभाड़े की दरें तय की गई हैं। बागवानों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले साल की दरों पर ही सेब के ढुलाई होगी। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आनी नरेश कुमार ने वर्मा की। इसमें ट्रक, पिकअप ऑपरेटरों सहित बागवानों और आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने सभी एसोसिएशन को सामंजस्य से सेब सीजन को निपटाने के लिए सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, एनएच प्राधिकरण को विभिन्न सड़कों को सुधारने और चौड़ीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को जाम से निजात के लिए मुस्तैदी दिखाने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ आनी बबनेश चड्डा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ज्ञान भारती, एसडीओ एनएच धन सिंह शर्मा, आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र परमार, उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, गुड्डू ब्रह्मचारी, राजेंद्र, खेगसू मंडी आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और पिकअप की ढुलाई दरें
दलाश से दिल्ली का प्रति पेटी किराया 118 रुपये, चंडीगढ़ का 101 रुपये और सोलन का 97 रुपये तय किया गया है। खेगसू से दिल्ली का 114 रुपये, चंडीगढ़ का 99 रुपये और सोलन का किराया 93 रुपये प्रति पेटी होगा। इसके अतिरिक्त पिकअप की ढुलाई दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैठक में बीते साल के खेगसू तक के किराए पर पहले चर्चा की गई।
पिकअप की ढुलाई से खेगसू के आगे हर एक मंडी तक अलग अलग दरों पर किराया बढ़ेगा। इसके अनुसार खेगसू से नारकंडा मंडी तक दो हजार रुपये, खेगसू से शिमला तक 3,500, खेगसू से सोलन पांच हजार, खेगसू से परवाणु मंडी तक 5,800 रुपये और चंडीगढ़ तक का किराया 6,500 रुपए अतिरिक्त वहन करना होगा।

उपमंडल में खेगसू तक सेब ढुलाई के लिए निम्न दरें होंगी। गुगरा से खेगूस 3,500, कोहिला से 4,000, च्वाई, रूना से 4,000, कुंगश, कराणा, चौहणी, खुन्न और जाओं, पूनण खड्ड से 3,500, लढागी से 4,000, अमरबाग से 3,500, बांशा से 4,000, करशाला, बाड़ू से 4,300, फनौटी से 4,700, कोठी से 4,000, डूगा शिगान से 5,500, छबोली से 5,000 हजार रुपए खेगसू मंडी तक की ढुलाई दरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed