फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple Control Room Problem, Chaura Barrier Kinnaur, Bhavanagar, Kinnaur

Rampur Bushahar News: जर्जर हालत में सेब नियंत्रण कक्ष, चौरा बैरियर

Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीस साल से चादर की शेड में चल रहा चौरा बैरियर का कार्यालय, एक साल से पुलिस और उद्यान विभाग के कर्मचारी एक कमरे से दे रहे सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा बैरियर में करीब 20 साल से चौरा बैरियर चादर की शेड में चल रहा है। सेब नियंत्रण कक्ष और चौरा बैरियर की हालत जर्जर बनी हुई है। एक साल से चौरा बैरियर में पुलिस और उद्यान विभाग दोनों का नियंत्रण कक्ष एक ही कमरे से चल रहा है। पुलिस विभाग के नियंत्रण कक्ष के कंप्यूटर और मूलभूत सुविधाओं का लाभ उद्यान विभाग के कर्मचारी ले रहे हैं। उद्यान विभाग के पास हर साल बागवानों के करोड़ों रुपये के सेब कारोबार का डाटा रहता है। इसका सारा लेखा-जोखा रखने के लिए एक आधुनिक तरीके से लैस नियंत्रण कक्ष का होना अति आवश्यक है, ताकि किन्नौर के बागवानों को किसी प्रकार से नुकसान न उठाना पड़े।
सेब नियंत्रण कक्ष में सेब से लदे वाहनों का खाका रखा जाता है। सेब को मंडियों में पहुंचाने का पूरा ब्योरा रखा जाता है। किन्नौर के बागवानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए चौरा बैरियर पर सेब सीजन के दौरान देश की विभिन्न सेब मंडियों में सेब का लेखा-जोखा रखने के लिए सेब नियंत्रण कक्ष खोला जाता है। चौरा बैरियर में उद्यान विभाग के दो कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं। यह चादर का शेड लगभग 20 साल पुराना है, जो जर्जर हालत में है। चारों तरफ से यह शेड टूट गया है। हालांकि, जिला प्रशासन किन्नौर ने सेब सीजन के दौरान वाहनों और बॉक्सों के प्रबंधन के लिए हिम सेब ऐप पोर्टल का उपयोग करने का निर्णय लिया था, जिससे सेब से लदे वाहनों के गायब होने और चोरी का पता लगाने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन



चौरा बैरियर सेब नियंत्रण कक्ष के लिए पांच लाख रुपये की लागत से नया भवन बनाने के लिए निदेशक उद्यान विभाग शिमला को बजट स्वीकृति के लिए भेजा है। सरकार की ओर से बजट की स्वीकृति मिलते ही चौरा बैरियर में सेब नियंत्रण कक्ष बनेगा। इस बार हिम सेब ऐप पोर्टल को चलाने के लिए पुलिस और उद्यान विभाग का नियंत्रण कक्ष एक ही कमरे में रखा गया है। - भूपेंद्र सिंह नेगी, उप निदेशक, उद्यान विभाग किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article