फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aparajita ,aparajita amar ujala ,aparajita rampur

अपने अधिकारों का प्रयोग कर सशक्त बने महिलाएं

Mon, 15 Jul 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
aparajita ,aparajita amar ujala ,aparajita rampur
जेपीएस पब्लिक स्कूल ज्यूरी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यातिथि के साथ छात्? - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं जेपीएस ज्यूरी की प्रधानाचार्य अनिता नेगी ने छात्राओं को नारी सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं को कानून में कई अधिकार दिए गए हैं। जिन का उपयोग कर महिलाएं अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं। महिला आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। देश के उच्च पदों और देश की रक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को महिलाएं कुशलता के साथ निभा रही हैं। महिला को समाज में एक समान अधिकार देने के लिए सरकारें नए-नए कानून बना रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में 76 छात्राओं सहित महिला अध्यापिकाओं ने नारी गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर अध्यापिकाओं में सह प्रधानाचार्य अभिलाषा शर्मा, कृष्णा नेगी, प्रतिभा कुमारी, मोहिनी कंवर, विजेंद्रा कुमारी, अंजली, ममता जंत, मीरा कुमारी और शांति खत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रयांशी खोजान ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम से हमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं यह सारी बातें अपने जीवन में और घर परिवार में भी इसे सांझा करेंगी। वहीं स्नेहा नेगी ने बताया कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून बने हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कई तरह की कानून से संबंधित जानकारी मिली है। हर्षा ने बताया कि आज की युग में नारी को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपीएस ज्यूरी की प्रधानाचार्य अनीता नेगी ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है जो एक सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed