फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anurag should apologize for his inappropriate comment: Kimta

अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी मांगें अनुराग : किमटा

Sat, 03 Aug 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौपाल(रोहडू)। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उनकी अमर्यादित भाषा उनकी मानसिकता का परिचायक है। अनुराग उस नेता से उनकी जाति पूछ रहे हैं जिनके परिवार ने देश की एकता और अंखडता के लिए अपने प्राण तक निछावर किए। अनुराग की राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा को कभी भी सहन नहीं जाएगी। इसलिए उन्हें राहुल गांधी व उनके परिवार से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
किमटा ने कहा है कि राहुल गांधी को भाजपा या अनुराग से न तो जाति की और न ही किसी अन्य प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है। भाजपा ने हमेशा ही धर्म की राजनीति कर लोगों में भय पैदा करने की कोशिश की है। अनुराग ने संसद में राहुल गांधी का अपमान कर लोकतंत्र में पूरे विपक्ष का अपमान किया है, जो कभी सहन नहीं किया जा सकता। किमटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराग की पीठ थपथपाने भी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा धर्म व संप्रदाय के नाम पर राजनीति कर रही है। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में जातिगत जनगणना से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



रजनीश किमटा ने कहा कि राहुल गांधी सदन में पिछडो व अल्पसंख्यकों की जिस मजबूती के साथ आवाज उठा रहे हैं वह भाजपा को रास नहीं आ रहा है। संसद की कार्यवाही से राहुल गांधी के भाषणों के अंश हटाये जाना भी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज है और आने वाले समय में यह आवाज और भी मुखर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed