फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual sports competition organized in Theog College

Rampur Bushahar News: साहिल नेगी और रिया चौहान बने बेस्ट एथलीट

Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Annual sports competition organized in Theog College
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता मुख्याति​​थि। संवाद
ठियोग कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला शारीरिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक रमेश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित कई खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में साहिल नेगी और महिला वर्ग में रिया चौहान को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। रमेश चौहान ने सभी खिलाड़ियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलें न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान संयोजक डाॅ. विक्रांत गौतम, शिक्षक और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed