{"_id":"6aa949a9df22f2c6030c818f","slug":"annual-prize-distribution-ceremony-held-at-reckong-peo-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169853-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मंत्री नेगी ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मंत्री नेगी ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं। स्र
रिकांगपिओ कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
खेल और शिक्षा के क्षेत्र में किन्नौर की बेटियां कर रही उत्कृष्ट प्रदर्शन : जगत सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। समारोह के दौरान महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनके अलावा मंत्री ने खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री ने महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खेलो इंडिया आइस हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली महाविद्यालय की छात्रा रिगजिन डोलमा को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषण की। इनके अलावा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली अदिति को 30 हजार रुपये और अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाले विश्वजीत, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले दीपक समेत वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी परेड में भाग लेने वाले ऋषि भास्कर को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्र और छात्रों ने लद्दाखी, पहाड़ी, गरबा, शास्त्रीय और किन्नौरी संस्कृति की समृद्ध परंपरा एवं लोक कला की छटा बिखरी। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक सेवा और अन्य रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है और इस दौरान अर्जित ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि किन्नौर की बेटियों ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि रिकांगपिओ महाविद्यालय में भविष्य में बॉक्सिंग रिंग का निर्माण किया जाएगा। महाविद्यालय के मैदान में घास लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किन्नौर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 19 से अधिक शिक्षण संस्थानों में रेड स्टोन बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया है। कल्पा में बहुउद्देशीय स्टेडियम और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि रिकांगपिओ के इंडोर स्टेडियम में जिम एवं स्विमिंग पूल का निर्माण भी किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्ष प्रतिमा नेगी, उप अधीक्षक पुलिस वरुण पटियाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, संयोजक नेगी, हितेश नेगी, कुलवंत नेगी, चंद्र भगत, अजय नेगी और जनक सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।