फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual income and expenditure was discussed in the meeting of Bhimakali Temple Trust Sarahan

Rampur Bushahar News: समाला में बहुउद्देश्यीय परिसर बनाने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश

Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Annual income and expenditure was discussed in the meeting of Bhimakali Temple Trust Sarahan
श्रीभीमाकाली मंदिर न्यास सराहन एंव अन्य मंदिर समूह की वा​र्षिक बैठक में अध्यक्षता करते लोक निर्
भीमाकाली मंदिर न्यास सराहन की बैठक में वार्षिक आय-व्यय पर हुई चर्चा
विज्ञापन

रामपुर और रोहडू में चले रहे विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भीमाकाली मंदिर न्यास सराहन की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस रामपुर में हुई। अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य ने की। बैठक में न्यास के विभिन्न कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। न्यास के अंतर्गत रामपुर और रोहड़ू में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद रोहड़ू के तहत समाला में बहुउद्देश्यीय भवन के परिसर के जल्द निर्माण करने के बारे में चर्चा की गई। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द बहुउद्देश्यीय व्यवसायिक परिसर का एस्टीमेट बनाया जाए। रामपुर नगर परिषद में निर्माणाधीन हनुमान घाट के लिए न्यास ने 25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही दत्तनगर में हुनर हार्ट का जल्द निर्माण करने के आदेश भी दिए गए। बैठक में न्यास ने आपदा से बेघर हुए अनाथ बच्चों के सहयोग के लिए 11 लाख रुपये देने का भी प्रस्ताव पारित किया। बैठक में मां भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत आने वाले मंदिरों की व्यवस्थाओं को संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन में 3,000 रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इसके अलावा बैठक में भीमाकाली जी मंदिर न्यास के 2024 से 2025 और 1 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक वार्षिक आय-व्यय पर चर्चा की गई। इसके अलावा जमा राशि, भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत सराहन और श्राईकोटी मंदिर के सोना-चांदी का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में भीमाकाली मंदिर सराहन न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस न्यास के अधीन नरसिंह परिसर रामपुर, श्रीरघुनाथ बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर, विश्राम गृह सराहन, श्री अयोध्यानाथ मंदिर परिसर रामपुर, भीमाकाली सराहन मंदिर और श्री हाटकोटी मंदिर शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी नरेश शर्मा, भीमाकाली मंदिर सराहन न्यास कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, अनिरुद्ध बिष्ट, दीपक सूद, बीएमओ आरके नेगी, नप रामपुर बाबू राम , एक्सईएन लोक निर्माण शक्ति नेगी, एक्सईएन जलशक्ति विभाग रसवीर, डीएफओ गुरहर्ष सहित न्यास के ट्रस्टी मौजूद रहे।

श्रीभीमाकाली मंदिर न्यास सराहन एंव अन्य मंदिर समूह की वार्षिक बैठक में अध्यक्षता करते लोक निर्

श्रीभीमाकाली मंदिर न्यास सराहन एंव अन्य मंदिर समूह की वार्षिक बैठक में अध्यक्षता करते लोक निर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article