{"_id":"67d6ce4ba3054ce98f089440","slug":"annual-function-celebrated-in-dav-college-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-131570-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समां
विज्ञापन
डीएवी कालेज कोटखाई में वार्षिक समारोह मे प्रस्तुति देते छात्र
डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में मनाया वार्षिक समाराेह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रहे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह में कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने संगीतमय सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। काॅलेज के छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के बजट का 18 प्रतिशत शिक्षा विभाग में खर्च होता है। इसका एक मात्र उद्देश्य यह है कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके और आने वाले भविष्य के दृष्टिकोण से उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के विषय में गंभीर है और प्रभावी कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत पिछले लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के 4, उप निदेशक के 37, कॉलेज प्रिंसिपल के 19, स्कूल प्रिंसिपल के 313, असिस्टेंट प्रोफेसर के 483 पदों की सीधी भर्ती और प्रमोशन के माध्यम से भरा गया।
कोटखाई बस स्टैंड की सुरक्षा दीवार के लिए भी 1.42 करोड़ राशि स्वीकृत
शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोटखाई बस स्टैंड की सुरक्षा दीवार के लिए भी लगभग 1.42 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है और टेंडर का आवंटन भी हो चुका है। डीएवी महाविद्यालय के लिए 68 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।कार्यक्रम में मोती लाल डेरटा, देविंदर नेगी, दीपक कालटा, अंजलि चौहान भी उपस्थित रहे। राजेश हंसरेटा।