फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani Mela, District Level Ani Mela, Himachali Police Band, Folk Singer

Rampur Bushahar News: हिमाचली पुलिस बैंड और लोकगायक आनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में बांधेंगे समां

Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सात से दस मई तक होने वाले जिला स्तरीय मेले के लिए कलाकारों का हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। सात से दस मई तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी आनी की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को व्यापारियों के लिए मेला मैदान में प्लाॅट आवंटन किए गए, वहीं तीन सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी कलाकारों का चयन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह और मेला कमेटी सचिव विनोद कटोच ने बताया कि तीन सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार कलर टीवी में आयोजित हुनरबाज देश की शान में उपविजेता रहे हिमाचल पुलिस बैंड सहित प्रदेश भर के नामी लोक गायक भाग लेंगे। इसके अलावा एसी भारद्वाज, रमना भारती, एसएमएस चवासी, सुरेश शर्मा, रघुवीर सिंह ठाकुर, डावेराम कुल्लवी, अजय चैहान, राज ठाकुर सहित कई अन्य लोकगायक भाग लेंगे। इस बार पहाड़ी लोक गायकों को ही मेला कमेटी ने चुना है। उन्होंने कहा कि सात मई को देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में देवता पनेउई नाग, देउरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव और ब्युंगली नाग के आगमन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। व्यापारियों के लिए प्लाॅट आवंटन शुरू कर दिया है। कानून व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों के लिए जल्द प्रशासनिक स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आनी मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed