फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anger expressed over pending construction work of drainage

Rampur Bushahar News: निकास नाली के लटके निर्माण कार्य को लेकर जताया रोष

Fri, 28 Mar 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over pending construction work of drainage
ड्रैन को लेकर नित्थर में किसान सभा बैठक में चर्चा करते हुए। संवाद
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर किसान सभा और लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर किसान सभा निरमंड और स्थानीय लोगों ने अधर में लटके निकास नाली के निर्माण कार्य को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क पर गंदे पानी की निकासी को खुला रखने से खतरा बना हुआ है। लंबे समय से लोग नाली को ढकने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। इसे लेकर शुक्रवार को किसान सभा के बैनर तले स्थानीय लोगों ने नित्थर में विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सात महीने से भी ज्यादा का समय बीत बीत गया है। इसके बावजूद बाजार में बनी निकास नाली के कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस नाली की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके साथ नाली में कूड़ा-कचरा एकत्रित हो रहा है। लोगों के घरों के बाथरूम और रसोईघर का गंदा पानी नाली में आ रहा है। गंदे पानी की उचित निकासी नहीं हो रही है।

पांच अप्रैल से तक दिया अल्टीमेटम
प्रदर्शन में कामरेड एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चेताया कि पांच अप्रैल से पहले इसका उचित समाधान नहीं किया गया और इसका कार्य पूरा नहीं किया, तो मजबूरन किसान सभा को उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग नित्थर की होगी। इस प्रदर्शन में किसान सभा निरमंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित स्थानीय किसान सभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड मनोज भारद्वाज ने कहा कि जल्द इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed