{"_id":"673f12e3d45cfe11ea002da1","slug":"angel-stood-first-in-painting-competition-reckong-peo-college-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125149-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में एंजल रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में एंजल रहीं प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग ने प्रतियोगिता का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सैन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ के राजनीति शास्त्र विभाग ने भारतीय संविधान के प्रति जागरुकता अभियान के तहत महाविद्यालय में स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एंजल रहीं। इसके अलावा द्वितीय रवीशा और तृतीय स्थान अवांशिका ने पाया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय अंजली और तृतीय स्थान ममता मेहता ने प्राप्त किया। राजनीति शास्त्र के विभाग अध्यक्ष ने कहा कि 22-11-2024 को महाविद्यालय में संविधान पर ही प्रश्नोतरी और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।