Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An inspection team will monitor the Lavi Fair to prevent subletting

लवी मेले में सबलेटिंग रोकने के लिए निरीक्षण दल करेगा निगरानी : एसडीएम

Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले में सबलेटिंग रोकने के लिए निरीक्षण दल करेगा निगरानी : एसडीएम
विज्ञापन

. प्लॉट की सबलेटिंग का मामला सामने आने पर आवंटन होगा रद्द
. कारोबारियों से लिया जाएगा शपथ-पत्र और पहचान-पत्र
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दुकानों और प्लॉट की सबलेटिंग (उपकिराये पर देने) के खेल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। मेले के दौरान प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दल का गठन किया गया है। यह दल एनएच और पाटबंगला मैदान में आवंटित प्लॉटों की नियमित जांच करेगा। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कारोबारी व्यापार करने पहुंचते हैं। हर साल मेले के दौरान कुछ आवंटित दुकानों और प्लॉट को दूसरे कारोबारियों को सबलेटिंग पर देने के मामले सामने आते रहे हैं। इससे निर्धारित नियमों का उल्लंघन होने के साथ वास्तविक कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही ग्राहकों पर भी महंगाई की मार पड़ती है। वहीं, लवी मेले के सफल आयोजन को लेकर होने वाली बैठकों में भी सबलेटिंग के मामले जोर-शोर से उठते रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार सबलेटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से गठित निरीक्षण दल एनएच और पाटबंगला मैदान के अलग-अलग सेक्शन में दो से तीन बार निरीक्षण करेगा। इस दौरान प्लॉट आवंटन की शर्तों और मौके पर कारोबार कर रहे व्यक्ति की जानकारी का मिलान किया जाएगा। यदि किसी प्लॉट की सबलेटिंग का मामला सामने आता है, तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित प्लॉट किसी अन्य इच्छुक कारोबारी को आवंटित किया जाएगा। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्लॉट आवंटन के समय प्रत्येक कारोबारी से शपथपत्र लिया जाएगा। इसमें कारोबारी को पहले ही स्पष्ट करना होगा कि वह किस प्रकार का सामान बेचेगा। साथ ही संबंधित दुकान में कारोबार करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र भी जमा करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन और सबलेटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed