{"_id":"67616c676c6398e3ce062eb9","slug":"ambulance-road-will-be-built-in-bandur-ward-rs-5-lakh-approved-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-126729-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बांदूर वार्ड में बनेगा एंबुलेंस रोड, पांच लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बांदूर वार्ड में बनेगा एंबुलेंस रोड, पांच लाख मंजूर
विज्ञापन
पवांण पंचायत के बांन्दूर वार्ड की दलित बस्ती चुईयां के लिए एम्बुलेंस मार्ग की मंजूरी के बाद बै
चुईयां से दवाणा तक मार्ग बनने से 150 लोगों को मिलेगा लाभ
मरीज और बुजुर्गों को पीठ पर उठकार लाना पड़ता है सड़क तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू )। तहसील की पवांण पंचायत के बांदूर वार्ड की दलित बस्ती चुईयां के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण के लिए मनरेगा के तहत पांच लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। इससे चुईयां गांव में खुशी का माहौल है। चुईयां से दवाणा तक एंबुलेंस रोड के बनने के बाद 150 लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क सुविधा से वंचित इस बस्ती के लोग लंबे समय से मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। समाजसेवी युवा धन दास जन्सटा ने बताया कि सड़क सुविधा न होने कारण बुजुर्गों और रोगियों को सड़क तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें पीठ पर उठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। बागवानों और किसानों को अपने उत्पाद मजदूरों की पीठ पर या खच्चरों पर लाद कर एनएच-707 या अन्तरावली-पवांण मार्ग तक लाना पड़ता है। इससे न केवल मंडी तक उत्पाद पंहुचाने की लागत दुगनी हो जाती है। खच्चर न मिलने पर कई बार उत्पाद खेतों में ही सड़ जाते हैं। वहीं सीमेंट, सरिया और रेता-रोड़ी जैसी निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचाने की लागत भी कई गुना बढ़ जाती है।
युवाओं ने की बैठक
एंबुलेंस मार्ग के स्वीकृति और बजट मंजूर होने पर युवाओं ने बैठक की। बैठक में संत राम, जगदीश, गोविंद, पप्पू, परसा राम, जोगी राम, शेर सिंह, विनोद, रोशन लाल, सुंदर सिंह, कली राम शर्मा, भगत राम बिक्कटा, राजेंद्र बिक्कटा, डीडी. जन्सटा, रोशन लाल, श्याम सिंह, मान सिंह और गंगा राम आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई। युवाओं ने पंचायत प्रधान पवाण गीता देवी शर्मा और खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर का आभार किया।