फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Thu, 27 Jun 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

रोहड़ू/शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू में 29 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला व माशवी आईआईटी एंड मेडिकल व शिमला क्लासेज इंस्टिट्यूट फॉर इंजीनियरिंग एंड मेडिकल एंट्रेस शिमला की ओर से संयुक्त रूप में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में माशवी आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, सीजेड मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू और डॉक्टर विकास अल्ट्रासाउंड एंड वेलनेस सेंटर न्यू बस स्टैंड रोहड़ू सह प्रायोजक होंगे। जनमंच में 29 जून को होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन हरसूख रिजॉर्ट रोहड़ू जिला शिमला में किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed