{"_id":"6a5cac874a495e0c2a0ae646","slug":"alto-car-plunges-into-gorge-on-nerwa-kiri-navdhar-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-165152-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा-कीरी-नावधार मार्ग पर ऑल्टो खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा-कीरी-नावधार मार्ग पर ऑल्टो खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत
विज्ञापन
नेरवा के दोची में दुर्गटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
. रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा, जांच जारी
. लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत थे नरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा-कीरी-नावधार मार्ग पर दोची के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक मारुति ऑल्टो कार 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेरवा तहसील के दोची गांव निवासी 35 वर्षीय नरेश और चौपाल तहसील के कालामाटा गांव निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। नरेश लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत थे। नेरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पाया कि कार में सवार दोनों लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी है।