फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alert of Meteorological Department, stay away from altitude and river drains, District administration issued advisory due to bad weather, Deputy Commissioner Abid Hussain appealed to avoid unnecessary travel

ऊंचाई और नदी नाले वाले क्षेत्रों में न जाएं लोग

Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। मौसम विभाग ने 20 से 28 सितंबर तक जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा टालने की अपील की है। प्रशासन ने जिले के लोगों और यहां पहुंचे पर्यटकों से अधिक ऊंचाई और नदी और नाले के नजदीक न जाने की सख्त हिदायत दी है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि बारिश के मद्देनजर जिले के सभी लोगों सहित जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रहे सैलानियों को ट्रैकिंग के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर सख्त मनाही है। जिले में बारिश के दौरान भूस्खलन और पहाड़ियां दरकने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जिले के लोगों को अनिवार्य कार्यों के बिना घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों, पर्यटन गतिविधियों से जुड़े व्यवसायियों सहित आम जन से आह्वान किया कि बिना आवश्यक कार्य घर से बाहर न निकले। उन्होंने सैलानियों से आह्वान किया कि ऊंचाई वाले स्थानों और नदी-नालों के समीप न जाएं। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा होने की स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र 01786-223155 और 1077 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed