{"_id":"69df754d3c6480e71b0c5a53","slug":"agriculture-and-rural-development-committee-anas-formed-the-executive-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158172-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धर्मपाल को प्रधान, राजन आनंद को सौंपी सचिव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धर्मपाल को प्रधान, राजन आनंद को सौंपी सचिव की कमान
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
कृषि एवं ग्रामीण विकास समिति आनस की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
Link Copied
कृषि एवं ग्रामीण विकास समिति आनस ने किया कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के आनस गांव में कृषि एवं ग्रामीण विकास समिति का गठन किया गया है। यह समिति क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि एवं सिंचाई योजनाओं को लेकर किसानों-बागवानों को जागरूक करेगी। साथ ही सिंचाई योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी समिति निगरानी रखेगी। समिति की विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें धर्मपाल को सर्वसम्मति से प्रधान की कमान सौंपी गई हैं। राजन आनंद को सचिव, कपिल देव उप प्रधान और वीणी राम को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सदस्यों में अविनाश, वीर सिंह, अजय आनंद, नरेश चंद और निहाल चंद को शामिल किया गया है। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि कुर्पण खड्ड उठाऊ सिंचाई एवं पेयजल योजना का निर्माण पूरा हो चुका है। इसकी टेस्टिंग भी की गई है और पानी नित्थर तक पहुंच चुका है। योजना से पंचायत देहरा के आनस गांव के लिए सिंचाई और पेयजल दोनों का लाभ मिलेगा। नित्थर और देहरा पंचायत के लिए इस योजना से पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कृषि एवं ग्रामीण विकास समिति का कार्य भारत और हिमाचल सरकार की कई योजनाओं से किसान, बागवानों को अवगत करवाना है। समिति आनस गांव के लिए आने वाले सिंचाई के पानी का उचित बंटवारा हो, इसका ध्यान भी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।