फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agricultture laws

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग

Wed, 23 Dec 2020 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
agricultture laws
एसडीएम रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते किसान संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। किसान संघर्ष समिति ने बुधवार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और बिजली संशोधन विधेयक 2020 को वापस लेने की मांग की है। समिति ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहा आंदोलन जायज है। इस संबंध में समिति के सदस्यों ने तहसीलदार ननखड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से समिति ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों-बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रदेश सरकार से मांग की। समिति ने विद्युत संशोधन अधिनियम 2020 को तुरंत वापस लेने और राज्य सरकार के 2014 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हिमाचल की जनता से किए गए वादों के अनुसार प्रदेश के उत्पादों सब्जियों, फूल, मसालों, ऊन, दूध, शहद आदि पर डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक समर्थन मूल्य की घोषणा करने की मांग की है। साथ ही समिति ने किसानों-बागवानों के खरीदारों और आढ़तियों के पास फंसे पैसों का भुगतान तुरंत करवाने और दोषी खरीदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहीं, किसानों-बागवानों को विभाग से मिलने वाली सब्सिडी समाप्त करने के निर्णय को तुरंत वापस लेने, एचपीएमसी और हिमफेड की ओर से बागवानों से खरीदे सेब का बकाया भुगतान तुरंत नकद में करने की मांग की। किसान संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से मक्की सहित फलों और सब्जियों के लिए सरकारी क्षेत्र में भंडारण केंद्र, शीत भंडारण केंद्र और प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण करने की भी वकालत की। इस अवसर पर राजिंद्र सिंह, कपूर सिंह और राजन मेहता सहित अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर किसान संघर्ष समिति ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार देश के किसानों की मांगों पर केवल विचार न करे, बल्कि उन्हें माने। वहीं, राज्य सरकार प्रदेश के किसानों और फल सब्जी उत्पादकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों पर उचित फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed