फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation on the transfer of doctor

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल से सर्जन का तबादला होने पर भड़की सीपीआईएम

Sat, 07 Oct 2023 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 07 Oct 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


चेताया, चिकित्सक का तबादला नहीं रोका तो कल करेंगे चक्का जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल से सर्जन डॉ. संजय का तबादला करने पर सीपीआईएम भड़क उठी है। शनिवार को खनेरी में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।

सीपीआईएम एरिया कमेटी सचिव देवकी नंद, सदस्य कुलदीप डोगरा, प्रेम चौहान और अमित ने कहा कि भारत में 10 हजार लोगों के ऊपर एक चिकित्सक है। खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने के बावजूद इस तरह से अचानक तबादला करना बेहद निंदनीय है। रामपुर उपमंडल के खनेरी अस्पताल में कुल्लू, किन्नौर, शिमला और मंडी के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। हजारों लोग यहां उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन सरकार चिकित्सकों के पद भरने के बजाय तबादला करवाने में व्यस्त है। यह व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश सरकार का आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।

सीपीआईएम ने कहा कि यदि चिकित्सक का तबादला तुरंत नहीं रोका गया तो आम लोगों को लामबंद कर सोमवार को चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed