फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After two months, the corporation bus ran on the Seripul to Devthi road.

Rampur Bushahar News: दो माह बाद सेरीपुल से देवठी सड़क पर दौड़ी निगम की बस

Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
After two months, the corporation bus ran on the Seripul to Devthi road.
दो माह बाद देवठी पंचायत के सूम गांव पहुंची परिवहन निगम की बस। संवाद
12/20 घाटी की चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन

5 अगस्त से भारी बरसात के कारण सेरीपुल में बंद थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
तकलेच-सेरीपुल-देवठी सड़क दो महीने बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं शुरू होने से उपमंडल की दुर्गम चार पंचायतों काशापाट, कूहल, मुनिश और देवठी के हजारों ग्रामीणों को राहत मिली है। भारी बरसात के कारण 5 अगस्त से तकलेच से सेरीपुल सड़क कई जगह पर भूस्खलन के चलते अवरुद्ध थी l सेरीपुल में सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। सड़क बंद होने से चार पंचायतों का सड़क संपर्क उपमंडल और जिला मुख्यालय से कट गया था।

हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कृषि बागवानी और पशुपालन के काम बुरी तरह से प्रभावित हुए। लोगों के समक्ष खाद्य वस्तुओं का संकट पैदा हो गया था। लोक निर्माण विभाग को सड़क को बहाल करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। सेरीपुल में सड़क बहाल होने से फिलहाल देवठी पंचायत के लोगों ने वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंचने पर राहत महसूस की है। देवठी पंचायत प्रधान ने कहा कि वीरवार को सूम तक निगम की बस पहुंची। अब जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है l उन्होंने बताया कि चाकली गांव के साथ सड़क का डंगा लगाने में लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने युद्ध स्तर पर काम छेड़ा है। उम्मीद है कि जल्द बस देवठी तक पहुंचेगी। मुनिश पंचायत के प्रधान भजन दास ने कहा कि मुनिश और काशापाट सड़क पर अभी छोटे वाहनों की आवाजाही चल रही है। लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने कहा कि सेरीपुल में सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दी है। संपर्क सड़कों को जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने में विभाग प्रयासरत है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed