फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Admission process for the new session at Chaupal College from June

Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से

Fri, 15 May 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चौपाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से आरंभ होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश से पहले काउंसलिंग 12 जून से 19 जून तक होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से 11 जून 2026 रहेगा। इसके अतिरिक्त जो अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय महाविद्यालय चौपाल में करवाना चाहते हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय परिसर पहुंचकर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी के मोबाइल नंबर 8626999338, सहायक आचार्य प्रियंका ठाकुर 7807123397 और अधीक्षक सोमेश्वर ठाकुर 9805250764 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article