{"_id":"623b592425fd870a24663fa5","slug":"adarsh-eklaya-admission-exam-hedl-in-5th-june-rampur-hp-news-sml4034430160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून को होगी एकलव्य आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जून को होगी एकलव्य आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जून को आयोजित होगी। उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार, रिकांगपिओ और पूह में होगा।
उन्होेंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में केवल वही छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2021-22 या मार्च 2022 में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। आवेदक किन्नौर जिले का मूल निवासी होना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र का शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है, जो 1 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार, रिकांगपिओ और पूह के प्रधानाचार्य कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन पत्र भरकर विद्यालय या कार्यालय में जमा कर रोल नंबर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी, जिसका स्तर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ली जाने वाली पांचवीं कक्षा की श्रेणी के समकक्ष होगा।