{"_id":"5f7f3a598ebc3e9ba20527d2","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3476901107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल देवी में ट्रक-टेंपो में भिड़ंत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल देवी में ट्रक-टेंपो में भिड़ंत, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के तहत आने वाले नंगल देवी के पास वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे ठियोग की ओर आ रहा एक ट्रक टेंपो से जा टकराया। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, इस दौरान टेंपो में चालक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठियोग के साथ लगते नंगल देवी मंदिर के पास वीरवार शाम करीब 4:30 बजे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टेंपो के साथ जा टकराया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में ट्रैवलर चालक संजू हिमालवी, निवासी बेखलटी, ठियोग घायल हो गया है। उसे पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया है। खबर लिखे जाने तक घायल का सिविल अस्पताल ठियोग में इलाज चल रहा था। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पांच पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसे सुचारु करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। घायल चालक को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया है।