{"_id":"5db71b0e8ebc3e01675632bf","slug":"accident-rampur-hp-news-sml312310660","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में एक परिवार के लिए दीवाली की रात गम भरी रही। परिजन युवक का इंतजार रात भर करते रहे। लेकिन वह दिवाली की रात अपने घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह चौपाल पुलिस थाने से करीब दो सौ मीटर दूर नेपाली मूल के एक युवक का शव बरामद हुआ। यह शव वहां से गुजर रहे राहीगारों ने देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना चौपाल को सूचित किया। पुलिस थाना चौपाल से एएसआई रमेश कुमार व उनकी टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर टायर की रगड़ के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हिंट एंड रन का मामला मान रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ खडका (47 वर्ष) ग्राम विनायक ( नेपाल) के रूप में हुई है। युवक चौपाल के ग्राम बोधना में किसी व्यक्ति के घर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उक्त व्यक्ति का परिवार नेपाल में रहता है। यहां उसके भतीजे और अन्य रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर टायर की रगड़ के निशान मिले हैं। इससे हिट एंड रन के मामले का अंदेशा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।