फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident, jeep, dhabhas, nerwa, three, injured

Rampur Bushahar News: धबास-सराह मार्ग पर जीप गिरने से तीन लोग घायल

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत धबास-सरांह मार्ग पर धबास से करीब दस किलोमीटर दूर गोरूवा गांव के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे पेश आया। गनीमत रही कि सड़क के साथ पेड़ में टकराने से गाड़ी रुक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में केसर सिंह गांव ढकौना, केवल राम निवासी ग्राम क्यारी नाला और नारायण सिंह निवासी गांव डिमो, पंचायत सरांह तहसील चौपाल घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार और तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed