फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident in Silodi village of Nerwa

Rampur Bushahar News: चौथी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत

Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रात को पेशाब करने के लिए उठा था व्यक्ति, नेरवा के सिलोड़ी गांव में हादसा
विज्ञापन


पालमपुर में मजदूरी करता था नेपाल का अजय, भाई के पास सिलोड़ी आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा के सिलोड़ी गांव में चौथी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति रात को पेशाब करने के लिए उठा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और नीचे जा गिरा। जानकारी के अनुसार नेपाल मूल का अजय पालमपुर में मजदूरी का काम करता था। रविवार को वह नेरवा तहसील के सिलोड़ी गांव में सेब के बगीचे में काम करने वाले अपने भाई विजय से मिलने आया था। रात को वह अपने मित्र दीपक के साथ उसके परिचित राजू के घर पर ठहरा हुआ था। राजू ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि तड़के करीब 4:00 बजे अजय पेशाब करने के लिए उठा, लेकिन नींद के झोंके में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नेरवा में करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जाएगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article