फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident in Bhavawaili, 1892 Accident at Kainchi Mod, driver died, Kinnaur

Rampur Bushahar News: भावावैली के 1892 कैंची मोड़ से खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात सवा नौ बजे पेश आया हादसा, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से बाहर निकाला शव


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली के 1892 कैंची मोड़ के पास वांगतू कंडार संपर्क सड़क पर शनिवार रात को एक कार सड़क से करीब पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हुई है। पुलिस थाना भावानगर की जानकारी के अनुसार, कार एचपी 26सी 1204 में किन्नौर जिले की तहसील मूरंग के गांव रिब्बा का 32 वर्षीय सतपाल, पुत्र गणेशी लाल शादी समारोह में रिश्तेदारों को छोड़कर कंडार से वापस भावानगर आ रहा था। वापस आते वक्त रात करीब सवा नौ बजे वह कंडार सड़क पर 1892 कैंची मोड़ के पास पहुंचा तो कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना नाथपा पंचायत उप प्रधान संजय युलाम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भावानगर अजय धंगल, एएसआई अमर सिंह, मुख्य आरक्षी ललित सहित करीब पुलिस के दस जवानों का दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस, नाथपा और कंडार गांव के ग्रामीणों ने रात में राहत कार्य को अंजाम दिया। रात साढ़े नौ बजे से देर रात एक बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा और कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
मृतक सतपाल किनफेड सोसायटी भावानगर में सेल्समैन का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, नायब तहसीलदार निचार राहुल ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। जिले के वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन को निर्धारित गति में चलाने की अपील की है। - अभिषेक एस, एसपी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article