फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident happened in Aani's Khenvi scissors, two people including the driver were injured

Rampur Bushahar News: सेब से लदी गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

Tue, 12 Aug 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accident happened in Aani's Khenvi scissors, two people including the driver were injured
आनी के खेनवी कैची में सेब से लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
आनी के खेनवी कैंची में हुआ हादसा, चालक समेत दो लोग घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में राणाबाग-सेरी सड़क पर सोमवार रात को सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खेनवी कैंची के पास 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत सवार कुल चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आनी तहसील के लगौटी के कदैरना गांव निवासी बिंदु राम ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने पिकअप एचपी 95-0776 में दोपहर बाद करीब 3 बजे सेब की पेटियां अपने घर से लाफूघाटी के लिए लोड की थीं। इस गाड़ी में चालक कुमारसैन के थानाधार गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र माधो राम के साथ तीन नेपाल मूल के व्यक्ति प्रकाश ओली, दीपक खडगा और तिलक बहादुर बैठे थे। रात को करीब 9 बजे खैनवी कैंची के पास चालक संजीव कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से बाहर होकर नीचे करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में घायल व्यक्ति चालक संजीव कुमार और दीपक खडका को 108 एंबुलेंस के जरिये आनी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में प्रकाश ओली और तिलक बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक संजीव कुमार आनी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि गंभीर घायल दीपक खडका को क्षेत्रीय अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी आनी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article