फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aastha Paul Sharma selected as Medical Officer in IGMC

Rampur Bushahar News: आस्था पॉल शर्मा आईजीएमसी में मेडिकल ऑफिसर चयनित

Sun, 19 Oct 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Aastha Paul Sharma selected as Medical Officer in IGMC
 मेडिकल ऑफिसर आस्था पॉल शर्मा 
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के खरे गांव की आस्था पॉल शर्मा आईजीएमसी शिमला में मेडिकल ऑफिसर चयनित हुई हैं। आस्था ने पांच वर्षीय एमबीबीएस की पढ़ाई कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से ग्रहण की, जो इसी वर्ष पूरी हुई है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल ऑफिसर के रूप में आवेदन किया। इसमें उनका मेरिट में प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ। आस्था पॉल शर्मा के पिता डॉ. धर्मपाल भी रामपुर के खनेरी अस्पताल में दंत चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। माता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। छात्रा के चयन से घर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोग भी बेटी की इस उपलब्धि से उत्साहित हैं। आस्था के दादा शोभा राम भारद्वाज और चाचा दलीप शर्मा भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आस्था शुरू से ही मेधावी रही है। हर क्षेत्र में अव्वल रहती थी। आस्था के पिता के मामा डॉ. बीके शर्मा भी निरमंड उपमंडल के पहले बीएमओ रहे हैं। अब आस्था पॉल शर्मा मेडिकल ऑफिसर के रूप में आईजीएमसी में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article