फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aam Aadmi Party's membership drive continues in Kinnaur

Rampur Bushahar News: शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और विकास के मुद्दों पर संवाद

Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
. किन्नौर में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किन्नौर (रिकांगपिओ)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पर्यटन और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों ने कहा कि हिमाचल को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है, जो केवल चुनाव के समय जनता के बीच न आए, बल्कि पूरे पांच साल जनता के साथ खड़ी रहे और उनके सवालों को मजबूती से उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में अब काम को प्राथमिकता, व्यवस्था में पारदर्शिता और सरकार में जवाबदेही जरूरी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनहित से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब बदलाव की राजनीति पंजाब में संभव है, तो हिमाचल में भी इसकी शुरुआत हो सकती है। मंजीत नेगी ने कहा कि किन्नौर में हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह अभियान केवल सदस्यता लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल के भविष्य और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed