फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A two-storey house burnt down in Kalpa, apple orchards also suffered damage

Rampur Bushahar News: कल्पा में जला दो मंजिला मकान, सेब के बगीचों को भी हुआ नुकसान

Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A two-storey house burnt down in Kalpa, apple orchards also suffered damage
शनिवार देर रात को कल्पा में दो मंजिला मकान में आग लगने से जलकर राख। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा पंचायत में शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लगने से लकड़ी का दो मंजिला मकान जल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने आग को काबू कर दिया। कल्पा गांव के निवासी जिया लाल नेगी के पुराने दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के युवक और ग्रामीण इकट्ठे हो गए, वहीं पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। इस घटना में घर के साथ सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित कल्पा गांव के निवासी जिया लाल नेगी ने बताया कि मकान के साथ रहने वाले नेपाल मूल के लोगों, युवक और ग्रामीण ने अग्निशमन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। उधर, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल ने बताया कि आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुटी है। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। आग लगने की कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article