फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A truck carrying 50 logs of cedar wood illegally was caught.

Rampur Bushahar News: देवदार की लकड़ी के 50 लट्ठों को अवैध रूप से ले जा रहे ट्रक को पकड़ा

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौपाल पुलिस ने की कार्रवाई, चालक सहित दो आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

बरामद लकड़ी की 2.30 लाख रुपये अनुमानित कीमत

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना चौपाल की टीम ने देवदार की लकड़ी के 50 लट्ठे अवैध रूप से जाते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये हैं। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की टीम ने शनिवार रात को करीब 10:30 चौपाल के सराहन बाजार के समीप नाका लगाया था। इसी बीच एक ट्रक को रोका गया। ट्रक में लकड़ी के लट्ठे भरे हुए थे। चालक से परमिट आदि मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सका। गिनती करने पर वह देवदार की लकड़ी के 50 लट्ठे पाए गए।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित वन रक्षक की ओर से जब्त लकड़ी का मापन किया गया, जो कुल 2.923 घन मीटर पाई गई। इनकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये आंकी गई। लकड़ी को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया। आरोपियों की पहचान चालक श्याम लाल निवासी गांव सराहन, तहसील चौपाल जिला शिमला और राहुल निवासी गांव सराहन जिला शिमला के रूप में हुई है। जब्त ट्रक, लकड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य संबंधित दस्तावेज वन विभाग को सुपुर्द कर दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस थाना चौपल की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed