{"_id":"683d8a1b5aafc74fcc011ae6","slug":"a-risky-journey-on-the-dilapidated-roads-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-136296-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड में खस्ताहाल सड़कों पर जोखिम भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड में खस्ताहाल सड़कों पर जोखिम भरा सफर
विज्ञापन
निरमंड की ईशवा शमानी सडक़ की हालत बनी खस्ता। संवाद
गड्ढों में तबदील ईशवा-शमानी सड़क, बागा सराहन को जोड़ने वाली सड़क की भी हालत दयनीय
दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण झेल रहे हैं दिक्कतें
राकेश बिन्नी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड उपमंडल के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। वहीं, उपमंडल में जिन गांवों तक सड़कें पहुंची हैं, उनकी हालत भी बेहद दयनीय है। ऐसा ही हाल नोर पंचायत की ईशवा-शमानी और बागा सराहन पंचायत को जोड़ने वाली सड़क का है। नोर पंचायत की करीब पांच किलोमीटर लंबी ईशवा-शमानी सड़क खस्ता हालत में है। इस सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को सफर करना मुश्किल हो रहा हैं। इन गड्ढों के कारण गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। वहीं, लोगों के लिए भी आवाजाही खतरों भरी बनी हुई है। ग्रामीणों को बारिश और बर्फबारी के दौरान बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी तक भेजने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं, बागीपुल से बागा सराहन करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क की भी हालत खस्ता है। बीते वर्ष कुर्पण खड्ड में बाढ़ आने के कारण यह सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढों से हादसों को अंदेशा बना रहता है। प्रदेश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले पड़ाव जाओं को भी यह सड़क जोड़ती है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस वर्ष भी खस्ताहाल मार्ग पर परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जब हर साल विकास के नाम पर बजट पास होता है, तो इन सड़कों की हालत क्यों नहीं सुधारी जाती है। ग्रामीण चंद्रेश ठाकुर, एलेक्स कायथ, अशोक ठाकुर, सुशांत ठाकुर, दिनेश, एरिक कायथ सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इन सड़कों की हालत को जल्द सुधारा जाना चाहिए। बागा सराहन पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के बारे में सरकार और लोक निर्माण विभाग से कई बार मांग उठाई गई। विभाग के मुख्य सचिव को भी पंचायत की ओर से पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है, जिससे हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं।
ईशवा-शमानी सड़क की मरम्मत जल्द की जाएगी। बागा सराहन को जोड़ने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को सुधारने के लिए अभी बजट की उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी। - मनोज कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग निरमंड