फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A modern stage and entertainment center will be built in Ramlila Maidan in Rohru for Rs. 56 lakhs.

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 56 लाख से बनेगा रामलीला मैदान में आधुनिक मंच और मनोरंजन केंद्र

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर पंचायत रोहड़ू के रामलीला मैदान में आधुनिक मंच और मनोरंजन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए करीब 56 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। वीरवार को रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने इसका शिलान्यास किया है। नगर परिषद के अध्यक्ष आशोक चौहान ने विधायक का कार्यक्रम में स्वागत किया और समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण तय समय में पूरा किया जाएगा। इस मनोरंजन केंद्र के अंदर शौचालय की सुविधा भी रहेगी। इसमें आयोजन के दौरान कलाकारों के लिए ग्रीन रूम की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने रोहड़ू नगर परिषद क्षेत्र में तैयार की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि उनका पूरे क्षेत्र में सम्मान विकास प्राथमिकता रहेगी। नगर परिषद क्षेत्र में भी इस सुविधा के लिए धन उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश होगी। इस अवसर पर उपमंडलीय अधिकारी विजय वर्धन, डीएसपी प्रणव चौहान जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका , नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, पार्षद जॉनी चौहान, उषा शर्मा, अंबिका भ्रानटा, जोगेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, सोहन लाल चौहान, नगर परिषद रोहड़ू की कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय, नगर परिषद के सभी अधिकारी व कर्मचारी व पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद रोहड़ू रंजना रेटका, कुशल ठाकुर, प्यारे लाल आजाद युवा कांग्रेस रोहड़ू के उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed