फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A delegation of Chopal, Nerwa and Kupvi Computer Teachers Association met Education Minister Rohit Thakur

Rampur Bushahar News: कंप्यूटर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सुनाया दुखड़ा

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल, नेरवा और कुपवी कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ के प्रधान प्रेम चौहान ने कंप्यूटर शिक्षकों का दुखड़ा मंत्री को सुनाया। उन्होंने मंत्री को बताया कि 25 वर्ष की सेवा के साथ बहुत से लोग सेवानिवृत्ति के पास पहुंच गए हैं। अब न तो रोजगार बदल सकते हैं और न जीवनयापन का मार्ग शेष है। कई बार मांगपत्र, आंदोलन या आश्वासन के बाद अब मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आश्वासन दिया कि विभाग अपने स्तर पर गंभीरता से रास्ता देख रहा है। विधि विभाग की राय भी ली जा रही है। शीघ्र ही आपकी लंबी समस्या का समाधान करेंगे। इस अवसर पर सचिव मुकेश झेंटा, रमेश, लच्छी राम,राजेंद्र शर्मा, केदार चौहान, रामलाल चौहान, ऋतु, डिंपल, प्रतिमा, अनुपमा, कपिल और कुंबजा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article